Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

क्या Free Fire में Top Up करना सही है ?


Free Fire एक ऐसा Online खेल है जोकि दुनिया में बहुत ही ज़्यादा मात्रा में खेला जाता है । ये खेल एक Battle Royale खेल है जोकि मोबाइल पर उपलब्ध है और ये 10 मिनट में एक खेल खत्म होने का दावा करता है। यहां पर आपके खिलाफ 49 दूसरे खिलाडी होते है और आपको एक आइलैंड ( ये एक जगह का नाम है ) पर सभी खिलाड़ियों के साथ छोड़ दिया जाता हैं सभी को उसी आइलैंड से हथियार ढूढ़ने होते है और सभी खिलाड़ियों को मारना होता है जो उस आइलैंड पर आखिर खिलाडी जिन्दा रहता है उसे बिजेता बना दिया जाता है। 

इसमें जब एक खेल खत्म हो जाता है उसे "BOOYAH" करना कहते है क्युकि ये इसलिए कहा जाता है क्युकि हर खेल खत्म होने के बाद BOOYAH लिखा आता है और Free Fire को खेलने वाले सभी खिलाडी खेल जीतने को BOOYAH करना ही कहते है इसीलिए ये शब्द आप सभी Free Fire खिलाडी के मुँह से सुन पयोगे।

जैसा कि हमने आपको बताया Free Fire एक खेल है इसीलिए इस खेल में हमे खेल को ओर मझेदार बनाने के लिए इसमें अलग अलग तरह के कपड़े देखने को मिलते रहते है जिसे खरीदने के लिए हमे पैसे देने होते है और इसमें हम  पैसे सीदे नहीं लगा सकते पहले हमे पैसो को Free Fire Money में बदलना होता है जिसे Diamond कहते है उसी से हम Free Fire में कुछ भी खरीद सकते है। आपने Diamond शब्द बहुत Free Fire खिलाड़ियों के मुँह से सुना होगा। इसको खरीदना ही टॉप उप ( TOP UP )कहा जाता है Free Fire में ! 

" क्या Free Fire में Top Up करना सही है ? "

ये एक बहुत ही उलझी हुई गुथी है जिसे समझना बहुत जरूरी है अगर हम इस बात पर ध्यान नहीं देंगे तो जे बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। किसी भी ऑनलाइन खेल में कुछ भी खरीदना एक बहरी दुनिया है ( Virtual World ) जिसे हम बस देख सकते है और किसी को दिखा सकते है और ये हमे थोड़े समय की ख़ुशी के लिए सही है। अब बात करते है इसमें पैसे खर्च करने की तो इसमें पैसे नहीं लगाने चाहिए। और अगर आप सोच रहे है कि हमे बहुत ख़ुशी मिलती है तो दोस्तों हम आपको बता दे कि ये सब में खर्च करने से पहले आपको अपने घर की तरफ देख लेना है अगर आप इसको बिना कोई परेशानी के खर्च कर सकते है और आपको या आपके परिवार को इतने पैसे बर्बाद करने से कोई फर्क नहीं पड़ता तो आप लगा सकते है और अगर यहां पर अगर आपके परिवार इतने पैसे नहीं लगा सकता है तो आपको बता दे आपको किसी भी कारण Free Fire में पैसे नहीं लगाने चाहिए और अगर आप किसी जगह से जुगाड़ कर लेते है ( खुद कमा लेते है, दोस्त से मांग लेते है, चोरी कर लेते है ) तब भी आपको इसको Free Fire पर नहीं लगाना चाहिए क्युकि ये आपको कुछ पल की ख़ुशी तो दे देगा परन्तु अगर आप इस पैसे घर में खर्च करोगे तो आपके परिवार में बहुत मदद होगी। 

अभी बात करते है अगर आप बहुत अमीर हो या इतने अमीर हो कि आपको इन पैसो का कोई फर्क नहीं पड़ता तब भी हम आपको बोलना चाहेंगे कि ये एक बहरी दुनिया ( Virtual World ) है जिसे से आप थोड़े समय तक खुश हो पयोगे इसलिए इसमें पैसे खर्च करते समय आपको ये ध्यान रखना है कि आप हद से ज़्यादा पैसा ना लगाए और इतना पैसा ना लगाए कि आपको अफ़सोस हो। 

अभी बात करे गेम की तो आपको इसमें कुछ ना कुछ ऐसी चीज़ आ जाती है जो आपको बहुत लुभाती है और उसमे बहुत पैसे लगते है तो आपको वहा पर ध्यान रखना है और ज़्यदा पैसे लगाने का लालच नहीं करना है क्युकि Free Fire का तो काम है आपको लुभाना और आपके पैसे लगाना। 

हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आप ये आप सभी Free Fire Players के साथ शेयर करोगे।  

आप ये आर्टिकल www.ffnewshindi.blogspot.com पर देख रहे है।  


Post a Comment

1 Comments

Ad Code